Thursday 22nd of October 2026 09:21:20 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Oct 2023 10:49 AM |   628 views

भोजपुरी जलवा बिखेरने यू. एस. जायेंगे राकेश श्रीवास्तव

गोरखपुर ( निष्पक्ष प्रतिनिधि ) – ख्यातिलब्ध लोक गायक डॉ राकेश श्रीवास्तव भोजपुरी एसोशियेशन ऑफ़ नार्थ अमेरिका द्वारा यू. एस. में आयोजित “ग्लोबल विदेशिया कन्वेंसन” में भोजपुरी  जलवा बिखेरने 20 दिसम्बर को अपनी टीम के साथ 10 दिवसीय सांस्कृतिक यात्रा पर अमेरिका रवाना होंगे ।

विदेश मंत्रालय के भारत सांस्कृतिक संबंध परिषद , नई दिल्ली द्वारा इस आशय की सूचना इन्हें मेल द्वारा प्राप्त हुई है ।

23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक अमेरिका के विभिन्न शहर टेक्सेस, डेलस एवं ह्यूस्टन आदि शहरों सहित भारतीय दूतावास में अपने पारंपरिक लोक गायन की प्रस्तुत देंगे ।ये गोरखपुर ही नहीं बल्कि भारत देश के लिए गर्व का विषय है ।

इनके साथ गायिका निशा उपाध्याय, पवन पंछी, त्रिपुरारी मिश्र ,मो शकील , विक्की एवं सुनील रॉब्सन जाएँगे । राकेश ने बताया कि मेरे सांस्कृतिक यात्रा की  ये  बड़ी उपलब्धि होगी , मुझे गर्व है की पूर्वांचल में भोजपुरी के पहले लोक गायक के रूप में मुझे आमंत्रित किया जा रहा है।

राकेश श्रीवास्तव पूर्व में कई देशों की सांस्कृतिक यात्रा कर चुके है , आकाशवाणी के ए ग्रेड द्वारा अनुमोदित भोजपुरी पारंपरिक लोकगायन में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके है |

राकेश वर्तमान में भोजपुरी एसोशिएशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी के सदस्य हैं।

Facebook Comments