Thursday 5th of February 2026 08:05:56 AM

Breaking News
  • मणिपुर संकट के बीच केंद्र का बड़ा फैसला ,राष्ट्रपति शासन हटा ,अब बीजेपी सरकार संभालेगी कमान |
  • उधमपुर में  जैश की साजिश नाकाम ,गुफा में छिपे दो आतंकवादी मारे गये |
  •  हवा में धधका तुर्किस एयरलाइन्स इंजन ,236 यात्रियों की अटकी साँसे ,कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Oct 2023 6:34 PM |   364 views

‘‘उ0प्र0 गौरव सम्मान-2023-24’’ हेतु नामांकन

गोरखपुर -सस्कृति विभाग, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश के ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभावों जिन्होंने विभिन्न विधाओं एवं कार्यक्षेत्रों यथा- कला एवं संस्कृति, कृषि, उद्यमिता, कौेशल विकास, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, साहित्य, शिक्षा, खेल, समाज सेवा, पर्यावरण, महिला सशक्तीकरण, ग्राम विकास आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करने वाले को ‘उ0प्र0 गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया जाना है।

एतदर्थ ‘उ0प्र0 गौरव सम्मान’ हेतु उक्त क्षे़त्रों में उत्कृष्टता का आयाम स्थापित करने वाले पात्र महानुभावों के नामांकन हेतु आवेदन 05.10.2023 से 10.11.2023 तक आमंत्रित किए जाते है।

नामांकन निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 10.11.2023 तक आनलाइन/आफलाइन https://upculture.up.nic.in/hi/gauravsamman  पर प्रस्तावित किये जा सकते हैं तथा हार्डकापी में क्षेत्रीय संस्कृति केन्द्र, संग्रहालय भवन, गोरखपुर में जमा किए जा सकते हैं। प्रारूप संलग्न है।

Facebook Comments