Thursday 22nd of October 2026 09:55:34 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Oct 2023 6:52 PM |   648 views

महिलाओं ने बुजुर्ग किसान को चप्पलों से पिटा,वीडियो हुआ वायरल

अलीगढ़ के थाना गभाना क्षेत्र के गांव पोथी में कुछ दबंग महिलाओं के द्वारा एक अधेड़ उम्र के किसान के साथ सरेआम सड़क पर चप्पलों से पिटाई करते हुए एक 23 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर स्थानीय ग्रामीण के द्वारा बताया गया कि गांव की जिन दबंग महिलाओं के द्वारा अधेड़ उम्र के किसान के साथ मारपीट कर सरेआम चप्पलों से पिटाई की जा रही है। इस पीड़ित किसान के द्वारा पिटाई करने वाली इन दबंग महिलाओं के परिवार के लोगों को अपनी जमीन खेती करने के लिए पट्टे पर दी गई थी।

यही वजह है कि खेती करने के लिए पट्टे पर दी गई जमीन को लेकर किसान और दबंग महिलाओं के परिवार के लोगों के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी के विवाद हो गया था। पट्टे पर जमीन लेने वाले दबंग किसान और उसके परिवार की दबंग महिलाओं को पीड़ित किसान की यही बात नागवार गुजर गई। जिसके बाद उक्त दबंग महिलाओं ने पीड़ित किसान को पकड़कर उसके साथ जमकर मारपीट की। ईतने पर भी दबंग महिलाओं का दिल नहीं पसीजा तो इसके बाद दबंग महिलाओं ने पीड़ित किसान के चेहरे पर चप्पलों से प्रहार कर पिटाई करते हुए गांव के अंदर घुमाया गया।

इस दौरान जब दबंग महिलाओं के द्वारा पीड़ित किसान को पकड़कर चप्पलों से पिटाई करते हुए गांव की सड़क पर सरेआम घुमाया जा रहा था। तभी मौके पर मौजूद कुछ मूकदर्शक ग्रामीणों के द्वारा उक्त घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

महिलाओं के द्वारा एक अधेड़ उम्र के किसान के साथ सरेआम सड़क पर मारपीट कर चप्पलों से की जा रही पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमें हड़कंप मच गया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पीड़ित किसान के पास पहुंची और उसके साथ सरेआम सड़क पर चप्पलों से मारपीट कर पिटाई करने वाली महिलाओं को लेकर घटना की जानकारी की गई। जिसके बाद पीड़ित किसान ने थाने पहुंचकर उसके साथ मारपीट करने वाली दबंग महिलाओं समेत उसके परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत दी।

पुलिस ने तत्काल बुजुर्ग किसान की तहरीर पर मारपीट करने वाली दबंग महिलाओं और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तो वहीं इलाका पुलिस बुजुर्ग किसान के साथ मारपीट करने वाली दबंग महिलाओं समेत उसके परिवार के लोगों को तलाश करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Facebook Comments