Wednesday 22nd of July 2026 02:04:10 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Oct 2023 6:23 PM |   562 views

कुशीनगर में चलेगा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान

कुशीनगर -जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में सर्वहितकारी सेवा श्रम संस्थान कप्तानगंज के अध्यक्ष विनोद तिवारी द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को व्हेन चिल्ड्रन हैव चिल्ड्रन “When Children Have Children”  पुस्तक भेंट की गई।
 
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह को रोकने हेतु जनपद में हर संभव प्रयास करने, बच्चों की शिक्षा, बाल मजदूरी तथा बाल यौन शोषण जैसे किसी भी अन्याय को रोकने हेतु और शोषण के खिलाफ सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद करने की शपथ दिलाई गई । उन्होंने कहा बाल विवाह बच्चों के खिलाफ शोषण के सबसे बुरे रूपों में से एक है। यह जाति, संस्कृति और धर्म की बाधाओं को पार करता है।
 
प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि 16 अक्टूबर 2022 को भारत भर के 7600 ग्रामों में 76000 से अधिक साहसी महिलाओ द्वारा सड़को पर आकर बाल विवाह मुक्त भारत के लिए मोर्चा बुलंद किया गया , अब पुनः 16 अक्टूबर 2023 को भारत के लगभग 5 करोड़ महिला पुरुषों के द्वारा मोमबत्तियां, दीये जलाए जायेंगे व तथा ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से बाल विवाह को समाप्त करने का संकल्प लेंगे।
 
बाल विवाह मुक्त भारत का थीम सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत है।इस अभियान का लक्ष्य बाल विवाह मुक्त भारत बनाना है।
Facebook Comments