उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के स्थानीय अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा
देवरिया -आज पूर्वान्ह 11.00 बजे उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के स्थानीय अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह के नेतृत्व में अपनी मांगों के संबंध में मंत्री नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन नगर पालिका परिषद, देवरिया के अध्यक्ष अलका सिंह को पालिका स्थित उनके कार्यकक्ष में सौंपा।प्रतिनिधि मण्डल में काशीनाथ पाण्डेय मंत्री, नीरज बिनय शुक्ला महामंत्री , मनोज कुमार मीडिया प्रभारी के साथ-साथ हृदयशंकर श्रीवास्तव, अनोज कुमार श्रीवास्तव, सत्येन्द्र कुमार सिंह, मनोज कुमार चौरसिया, कृष्णमोहन कुशवाहा व आशुतोष शुक्ला आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित रहें।
Facebook Comments
