Friday 23rd of October 2026 02:57:45 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Oct 2023 5:55 PM |   814 views

चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के निर्देशन में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा एवम् स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर बेसिक एवम् माध्यमिक के विद्यार्थियों की चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन में जनपद के सभी परिषदीय एवम् माध्यमिक विद्यालय ने प्रतिभाग किया।जिसमे आज समस्त विजयी प्रतिभागियों को जिला सत्र न्यायालय सभागार में सम्मानित किया गया।
 
बेसिक शिक्षा से पोस्टर चित्र कला विषय में कम्पोजिट विद्यालय भटवलिया बनकट, रामकोला की छात्रा कुoज्योति ने प्रथम , कुoतमन्ना खातून कम्पोजिट विद्यालय मंगलपुर ने द्वितीय तथा कन्या पूoमाoविद्यालय कप्तान गंज की छात्रा रागनी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।
 
माध्यमिक शिक्षा विभाग से राज चौहान जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटा से प्रथम, तरन्नुम जहां कृषक इंटर कॉलेज माल्लुडीह ने द्वितीय तथा यहीं की छात्रा रितु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 
उन्होंने बताया कि निबन्ध प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग से कुoरिया  कन्या विद्यालय मंगलपुर ने प्रथम  तथा कुoनीलम कम्पोजिट विद्यालय भटवलिया बनकटा ने द्वितीय प्राप्त किया तथा कुoशीतल प्रजापति   कन्या पूoमाoविद्यालय को तृतीय स्थान, माध्यमिक शिक्षा विभाग से अर्चना वर्मा सर्वोदय इंटर कॉलेज पोखरभिंडा ने प्रथम, यहीं की छात्रा मधु यादव ने द्वितीय और राजकुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुबेरनाथ की शिखा विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय व माता- पिता का  गौरव जनपद स्तर पर बढ़ाया है। 
 
सभी विजयी प्रतिभागियों को जिला सत्र न्यायाधीश अशोक सिंह, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण रविकांत यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.रामजियावन मौर्य, जिला समन्वयक विष्णु प्रभाकर पांडेय, जिला समन्वयक सतेंद्र कुमार मौर्या, जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका तथा सम्वन्धित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इसमें राज्य पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक सूर्यप्रताप , मुलाई प्रसाद, बलराम चौहान, राजकुमार,  आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
 
निश्चित रूप से आज बच्चे इस सम्मान को पाकर बहुत प्रसन्न दिखाई दे रहे थे। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ सभी कर्मठी शिक्षकों को साधुवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
Facebook Comments