Friday 23rd of October 2026 04:44:15 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Oct 2023 6:33 PM |   512 views

राजस्थान में BJP ने पहली लिस्ट में उतारे 41 सीटों पर प्रत्याशी

निष्पक्ष प्रतिनिधि -जयपुर राजस्थान में विधानसभा चुनावों की बिसात पूरी तरह से बिछ चुकी है जहां चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है| बीजेपी आलाकमान ने राज्य में 41 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है जिसमें 7 सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा गया है| वहीं बीजेपी ने मध्य प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में भी सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा है जहां बताया जा रहा है बीजेपी तीन हिंदी पट्टी के राज्यों में इसी रणनीति पर आगे बढ़ेगी|

वहीं राजस्थान में बीजेपी ने पहली लिस्ट में दो बड़े चेहरों का टिकट काट दिया है जहां जयपुर की विद्याधर नगर से नरपत सिंह राजवी जो भैरोसिंह शेखावत के परिवार से ताल्लुक रखते हैं उनको टिकट नहीं दिया गया है| इसके अलावा जयपुर की ही झोटवाड़ा सीट से राजपाल सिंह शेखावत को मौका नहीं दिया गया है| शेखावत राजे के भी करीबी माने जाते हैं.राजवी और राजपाल के काटे टिकट
बीजेपी आलाकमान ने पहली लिस्ट में राजपाल सिंह शेखावत और नरपत सिंह राजवी के टिकट काट दिए हैं जहां विद्याधर नगर (जयपुर) से विधायक नरपत सिंह राजवी की जगह सांसद दीया कुमारी और झोटवाड़ा (जयपुर) से पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत की जगह सांसद राज्यवर्धन सिंह

वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सामने लक्ष्मणगढ़ से बीजेपी ने सीकर के पूर्व सांसद सुभाष महरिया को टिकट दिया है. महरिया ने हाल में बीजेपी जॉइन की थी| इसके अलावा देवली उनियारा से कर्नल किरोड़ीलाल बैंसला के बेटे विजय बैंसला को बीजेपी ने टिकट दिया है|

इसके अलावा 2022 में हुए विधानसभा उपचुनाव में सहाड़ा (भीलवाड़ा) से लड़े रतनलाल जाट का टिकट बीजेपी ने काट दिया है जहां इस बार लादूलाल पितलिया को बीजेपी ने मौका दिया है|

उदयपुरवाटी से बीजेपी ने उतारा उम्मीदवार-

वहीं बीजेपी ने झुंझुनू की उदयपुरवाटी सीट से राजेंद्र गुढ़ा के सामने फिर से शुभकरण चौधरी को टिकट दिया है| शुभकरण 2013 में विधायक रहे हैं जहां लाल डायरी प्रकरण के कुछ दिनों बाद गुढ़ा शिवसेना (शिंदे गुट) में चले गए थे, शिंदे महाराष्ट्र में समर्थन की सरकार में है, गुढ़ा के शिवसैनिक बनने बाद माना जा रहा था कि बीजेपी यह सीट छोड़ सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ|

कर्नल बैंसला के बेटे को टिकटवहीं गुर्जर आंदोलन के संयोजक रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें आसींद से मौका मिल सकता है लेकिन बीजेपी ने उन्हें देवली- उनियारा (टोंक) से टिकट दिया है| मालूम हो कि कर्नल बैंसला ने बीजेपी के टिकट पर सवाईमाधोपुर से सांसदी का चुनाव लड़ा था जहां वह कांग्रेस के नमोनारायण मीणा के सामने हार गए थे|

Facebook Comments