Tuesday 8th of September 2026 01:19:26 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Oct 2023 5:45 PM |   868 views

मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों का हुआ प्रशिक्षण

 
देवरिया-आज उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत 200 अध्यापकों (बेसिक शिक्षा विभाग से – 100 एवं जिला विद्यालय निरीक्षक – 100) का प्रशिक्षण कार्यक्रम  गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष, देवरिया की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार, देवरिया में  आयोजित किया गया।
 
प्रशिक्षण कार्यक्रम में  राजेश कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक, देवरिया ने उपस्थित अध्यापकों को मिलेट्स (सांवा, ज्वार, कोदो, मक्का एवं मडुआ ) के उपयोग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।
 
डा० मान्धाता सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, मल्हना द्वारा प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अध्यापक गण को मोटे अनाज की उपयोगिता के बारे में एवं मोटे अनाज के उपयोग से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी दिया गया
 
इसी प्रकार से डा० के०एल० मीणा, कृषि वैज्ञानिक एवं डा० रजनीश श्रीवास्तव, कृषि वैज्ञानिक द्वारा भी मोटे सांवा की उन्नतिशील खेती, बाजरा की खेती ज्वार की खेती, मडुआ की खेती, रागी की खेती आदि की बुवाई करने का सही समय एवं उसमें लगने वाले रोगों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।
 
प्रशिक्षण कार्यक्रम में  राजेश कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक, देवरिया,  मृत्युंजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी, देवरिया, डा० मान्धाता सिंह, कृषि वैज्ञानिक, डा० के०एल० मीणा, कृषि वैज्ञानिक एवं डा० रजनीश श्रीवास्तव, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, मल्हना तथा जिला विद्यालय निरीक्षण के यहां से 100 अध्यापक एवं बेसिक शिक्षा विभाग से 100 अध्यापक गण प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे  ।
 
 
 
 
 
 
Facebook Comments