Friday 23rd of October 2026 01:55:26 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Oct 2023 5:19 PM |   847 views

प्रेस चौथा स्तंभ है इस पर हमला कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी:- आशीष सिंह

हरदोई -कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा न्यूजक्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पूरकायस्थ और एचआर कर्मी अमित चक्रवर्ती पर हुई कार्यवाई के विरोध में प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन दिया।

इस ज्ञापन में इस कार्यवाई को प्रेस की स्वतंत्रता का हनन बताया। वहीं ईडी पर भी हमला बोला और कहा कि ईडी का हाल कोरोना जैसा है,पाठशाला की लाइन मे कोरोना और मधुशाला की लाइन में नही होता।

दरअसल हरदोई में कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली पुलिस की छापेमारी और पत्रकारों को हिरासत में लेकर पूछताछ का कड़ा विरोध किया और इसे प्रेस की स्वतंत्रता का हनन बताया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अनुचित और दमनात्मक बताया और न्यूज पोर्टल के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को वापस लेने की भी मांग की।

उन्होंने कहाकि न्यूज क्लिक और पत्रकारों पर की गई कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। पहले जहां कानून संविधान से नियंत्रित होता था अब राजनीति खास कर एक पार्टी विशेष से नियंत्रित हो रहा है जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह शपष्ट तौर पर चौथे स्तंभ को कमजोर करने का षड्यंत्र है जिसकी कांग्रेस निंदा करती है।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहाकि संजय सिंह की गिरफ्तारी तो नाटक है।सरकार जा रही है इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है।सदन में इंडिया गठबंधन के जो चेहरे सवाल पूछ रहे उनको टारगेट किया जा रहा है बिना सुबूतों के कार्यवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि ईडी का हाल भी कोरोना जैसा है मधुशाला की लाइन में नही हो रहा पाठशाला की लाइन में हो रहा है।जहां भाजपा की सरकार है वहां उस राज्य में ईडी नही जा रही है उसको कौन सी दिक्कत है?

Facebook Comments