Thursday 22nd of October 2026 09:21:14 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Oct 2023 5:13 PM |   712 views

राजस्थान को मिले 3 नए जिले, 53 जिलों का हुआ राज्य

राजस्थान में चुनावी आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बड़ा ऐलान करते हुए सूबे में 3 और नए जिलों की घोषणा कर दी है| मिली जानकारी के मुताबिक सीएम ने शुक्रवार को जयपुर में गौ सेवा सम्मेलन में घोषणा करते हुए कहा कि मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी को भी जिला बनाया जाएगा| बता दें कि इसके बाद राजस्थान में अब कुल 53 जिले हो गए हैं| वहीं आचार संहिता लगने से पहले गहलोत की इस घोषणा को चुनावी लिहाज से अहम माना जा रहा है|

वहीं अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जनता की मांग एवं उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में तीन नए जिले और बनाए जाएंगे- मालपुरा, सुजानगढ़, कुचामन सिटी, अब 53 जिलों का होगा राजस्थान| वहीं आगे भी उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के मुताबिकसीमांकन आदि परेशानियों को दूर किया जाता रहेगा|

मालूम हो कि राजस्थान सरकार ने बीते दिनों 19 नए जिले और तीन नए संभाग बनाने का ऐलान किया था जिसके बाद कई और शहरों को जिला बनाने की मांग उठी और कई जगह आंदोलन भी हुए| वहीं अब चुनावी आचार संहिता लगने से पहले आज चर्चा थी कि सीएम कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं. कुमाचन से अलग हुआ डीडवाना ।

बता दें कि सीएम की घोषणा के मुताबिक अब डीडवाना – कुचामन जिले को दो भागों में बांट दिया गया है जहां डीडवाना – कुचामन पहले नागौर जिले में आते थे|  इसके अलावा चूरू जिले से सुजानगढ़ को और टोंक से मालपुरा को अलग कर नया जिला बनाया जाएगा|

गहलोत ने घोषणा करते हुए कहा कि हम रामलुभाया कमेटी को 3 और नए जिले बनाने का प्रस्ताव भेज रहे हैं और बाकी क्षेत्रों से मिली मांगों का भी परीक्षण करवाएंगे| उन्होंने कहा कि कुचामन और नावां क्षेत्र के लोग अलग जिले बनाने की मांग उठा रहे थे और सुजानगढ़ और मालपुरा में भी लंबे समय से धरने चल रहे थे|

आचार संहिता से पहले आएगा नोटिफिकेशन –

गौरतलब है कि सीएम ने तीन नए जिलों की घोषणा तो कर दी है जिसके बाद अब इनकी सिफारिश रामलुभाया कमेटी को भेजी जाएगी| इसके बाद रामलुभाया कमेटी सरकार को रिपोर्ट देगी और जिलों का सीमांकन होगा|

Facebook Comments