Sunday 6th of September 2026 08:31:47 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Oct 2023 5:52 PM |   706 views

नेहा मलिक ने वन शोल्डर ग्रीन आउटफिट में लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर हसीना नेहा मलिक की खूबसूरती के चर्चे तो हर तरफ हैं| जितनी शानदार एक्टिंग है, अपनी कातिलाना अदाओं से दिल धड़कानें का भी कोई मौका नहीं छोड़ती हैं| सोशल मीडिया क्वीन नेहा मलिक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है. ग्रीन आउटफिट, दिल लूटने वाली मुस्कुराहट और कातिलाना एक्सप्रेशंस… नेहा मलिक का हुस्न देखकर फैंस भी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं|

बीते दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक अपनी मम्मी के साथ दुबई में छुट्टियां एन्जॉय कर रही थीं| बता दें कि, एक्ट्रेस ने होटल स्टाफ के साथ तस्वीर भी शेयर की थी| हालांकि, अब इंडिया वापस लौट चुकी हैं| इस वन-शोल्डर ग्रीन ड्रेस में नेहा मलिक सुपर फिट लग रही हैं| इस दौरान एक्ट्रेस ने लुक को क्लासी टच देने के लिए मेकअप मिनिमल रखा है| साथ ही डबल लेयर ईयररिंग्स और गोल्डन ब्रेसलेट कैरी किया है|

भोजपुरी हसीना नेहा मलिक लंबे समय से किसी भी म्यूजिक एल्बम में नजर नहीं आईं हैं| हालांकि, सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी पल-पल की अपडेट शेयर करती रहती हैं| 32 साल की नेहा मलिक की इंस्टाग्राम पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए फैंस इंतजार करते हैं|

खूबसूरती के साथ ही नेहा मलिक कमाई के मामले में भी भोजपुरी इंडस्ट्री की दूसरी हसीनाओं को टक्कर देती है| मैगजीन शूट, कॉन्सर्ट और सोशल मीडिया के जरिए ही एक्ट्रेस काफी शानदार कमाई कर लेती हैं| बता दें कि, नेहा मलिक अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर ही दुबई पहुंची हुईं थीं| वहीं फोटोशूट की बात की जाए तो, एक्ट्रेस की तस्वीरों में यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा: ‘ड्रीम गर्ल’.

इसी बीच नेहा मलिक ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज भी शेयर की हैं| दरअसल एक्ट्रेस नवरात्रि इवेंट को लेकर जल्द हैदराबाद पहुंचेंगी. बेशक नेहा मलिक पोस्ट शेयर न भी करें, लेकिन इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को अपडेट करती हैं| हालांकि, फैंस को इंतजार है कि, जल्द एक्ट्रेस किसी बड़े प्रोजेक्ट में काम करती नजर आएंगी|

Facebook Comments