Monday 2nd of March 2026 10:14:38 PM

Breaking News
  • चीन -पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन ,रूस से 5 और S-400 खरीदेगा भारत , बनेगा अभेद सुदर्शन चक्र |
  • दिल्ली में लखपति बेटी योजना लांच , मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं – ग्रेजुएशन पर मिलेंगे सवा लाख रूपये |
  • EPFO ने ब्याज दर 8.25 बरकरार रखा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Sep 2023 7:11 PM |   450 views

परिचय दास ने दिया ‘डॉ. अल्तेकर स्मृति व्याख्यान’

नालंदा -भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भारतीय पुरातत्व परिषद्, फेज, पटना द्वारा संयुक्त रूप से प्रख्यात इतिहासकार , पुरातत्ववेत्ता प्रो. अनंत सदाशिव अल्तेकर की 125 वीं जयंती पर  नव नालंदा महाविहार सम विश्वविद्यालय ( संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के अध्यक्ष एवं संस्कृतिविद प्रो. रवींद्र नाथ श्रीवास्तव ‘परिचय दास’ का ‘डॉ. अल्तेकर स्मृति व्याख्यान’  आयोजित किया गया। 
 
इस अवसर पर प्राचीन इतिहास के सुप्रसिद्ध विद्वान एवं प्राचीन इतिहास विभाग, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष : प्रो. कामेश्वर प्रसाद, बिहार पुरा परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष: चितरंजन प्रसाद सिन्हा, दरभंगा विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष: प्रो. रत्नेश्वर मिश्र (कार्यक्रम के अध्यक्ष), पूर्व अधीक्षक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, पटना: डॉ. डी.एन. सिन्हा (अतिथि सत्कार), बिहार पुरा परिषद के अध्यक्ष और पूर्व आईजी, पुलिस: श्री उमेश प्रसाद सिंह (कार्यक्रम के मुख्य अतिथि), भारतीय पुरातत्त्व  सर्वेक्षण/ संग्रहालय, नालंदा के अधिकारी: शंकर शर्मा (धन्यवाद- ज्ञापन), संग्रहालय की  क्यूरेटर , पटना, ‘फेसेस’ (संस्थान), पटना की प्रमुख एवं सुप्रसिद्ध थिएटर अभिनेत्री सुनीता भारती (संचालन) आदि उपस्थित रहे ।
Facebook Comments