Saturday 5th of September 2026 01:26:36 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Sep 2023 4:22 PM |   713 views

भोजपुरी भाषा पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

रुद्रपुर -आज रामजी सहाय पी जी कालेज रुद्रपुर देवरिया में भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के तत्वावधान  एवं हिन्दी विभाग रुद्रपुर के सौजन्य से भोजपुरी भाषा पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
 
जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बृजेश कुमार पाण्डेय ने किया।
 
बिषय बिन्दु विस्तारित करते हुए मंच के संयोजक नरसिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य मातृभाषा भोजपुरी के प्रति आदर, और सम्मान का भाव जगाना, भोजपुरी क्षेत्र के गौरवशाली अतीत से परिचित कराना, संवैधानिक दर्जा दिलाना तथा भोजपुरी साहित्य और संस्कृति से अश्लीलता को समाप्त करना है।
 
मातृभाषा में मिठास माता के दूध की तरह होता है। मातृभाषा का अनादर मां को अनादर करने के समान है। मातृभाषा जीवन की आधारशिला है। इसका सम्मान नहीं करने पर मानव जीवन के विकास और समृद्धि के दरवाजे बंद हो जाता है।
 
कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मातृभाषा भोजपुरी हीरा के समान है। इसके चमक से मनुष्य का जीवन चमक उठता है।
 
मंच के मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य रमेश तिवारी  ने कहा कि भोजपुरी भोजपुरियो का आन, बान, शान, है। इसका झंडा हमेशा फहरना चाहिए। प्रेरणा दायक गीत,फहर फहर फहराये झंडा भोजपुरी का सुनाया।।
 
वीरेंद्र कुमार सिंह ने भोजपुरी पुनर्जागरण मंच की सराहना करते हुए कहा कि इनका कार्य बहुत ही सराहनीय और स्वागत योग्य है। हम लोगों को तन मन धन से सहयोग करना चाहिए।
 
मुख्य वक्ता डॉ संतोष यादव ने कहा कि, भोजपुरी भाषा हमारी मां है, अस्मिता है, संस्कृति, है , पहचान है।इसकी रक्षा करना प्रयोग करना हमारा फ़र्ज़ है।
 
अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बृजेश कुमार पाण्डेय ने सबके प्रति प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन सुधीर कुमार दीक्षित ने किया।
 
 इस संगोष्ठी में कालेज के आचार्य डॉ नरेन्द्र शर्मा,,मनीष कुमार ,नितिन पटेल पाण्डेय,अंशुमान,क्षमा सागर, आदित्य पाण्डेय, सलोनी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।।  डॉ आनन्द मोहन, डॉ विमल कुमार सहित कालेज के समस्त  आचार्य लोग उपस्थित रहे |
Facebook Comments