Tuesday 3rd of March 2026 08:59:05 AM

Breaking News
  • चीन -पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन ,रूस से 5 और S-400 खरीदेगा भारत , बनेगा अभेद सुदर्शन चक्र |
  • दिल्ली में लखपति बेटी योजना लांच , मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं – ग्रेजुएशन पर मिलेंगे सवा लाख रूपये |
  • EPFO ने ब्याज दर 8.25 बरकरार रखा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Sep 2023 7:00 PM |   314 views

पैसेंजर्स को ग्रीन प्लांट दिया गया

देवरिया  स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत “डोनेट  प्लांट” थीम के अंतर्गत पैसेंजरों को जागरुक करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के लिए उनसे अनुरोध किया गया ओर पैसेंजर्स को ग्रीन  प्लांट देकर पर्यावरण को साफ और प्रदूषण से दूर रखने का अनुरोध किया गया और साथ ही बताया गया कि प्लास्टिक के कारण कैंसर जैसे गंभीर बीमारी होती है इसलिए स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर रखें ट्रेन में यात्रा के दौरान भी डस्टबिन का उपयोग करें |

स्टेशन पर लगे हुए कलरफुल डस्टबिन का उपयोग करें गीला कचरा हरा डस्टबिन में डालें एवं सूखा कचरा नीला डस्टबिन में डाले , इधर-उधर ना थूके पिक दान का प्रयोग करें” फिट है तो हिट है “का नारा देते हुए पैसेंजर से अनुरोध अनुरोध किया गया कि “गुटखा पान मसाला को त्यागे जीवन को सुंदर और स्वस्थ बनाएं |

जिसमे डॉ  अभिषेक कुमार ,इमामुद्दीन अंसारी स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक , आस मोहमद IPF , विजय कुमार ठाकुर फार्मासिस्ट और अन्य सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मचारी ने भाग लिया।

Facebook Comments