Thursday 15th of October 2026 02:14:38 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Sep 2023 7:38 PM |   777 views

कजरी महोत्सव-2023 का आयोजन 23 और 24 सितम्बर को होगा

गोरखपुर -क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र गोरखपुर (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) एवं जिला प्रशासन, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में जनपद गोरखपुर में कजरी महोत्सव-2023 का दो दिवसीय आयोजन  23 एवं 24 सितंबर, 2023 को आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

इस सम्बन्ध में कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी, गोरखपुर द्वारा गठित समिति के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर की अध्यक्षता में विकास भवन में आज  20 सितम्बर, 2023 को एक बैठक आहूत कर कार्यक्रम स्थल का निर्धारण, कलाकारों के चयन, उनके पारिश्रमिक आदि के निर्धारण के सम्बन्ध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।

इस अवसर पर उप निदेशक, बौद्ध संग्रहालय/प्रभारी, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र, गोरखपुर सहित क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी, गोरखपुर, जिला सूचना अधिकारी, गोरखपुर कार्यक्रम प्रमुख, दूरदर्शन, गोरखपुर एवं प्रसारण अधिकारी, आकाशवाणी, गोरखपुर आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

तद्नुसार दो दिवसीय कजरी महोत्सव में गोरखपुर के स्थानीय कलाकारों सहित अन्य जनपदों के कजरी विधा के कलाकारों को भी अवसर प्रदान किया जायेगा।

इस हेतु कुल लगभग 10 कलाकार दलों की प्रस्तुतियां प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम स्थल राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर का सभागार कक्ष सुनिश्चित किया गया है।

Facebook Comments