Thursday 22nd of October 2026 07:42:42 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Sep 2023 5:34 PM |   475 views

दो दर्जन से अधिक क्षेत्रों में यूपी है नंबर 1 :डॉ शलभ मणि त्रिपाठी

देवरिया-सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने आज विकास भवन प्रांगण में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
 

इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदर्शनी के माध्यम से अपना रिपोर्ट कार्ड आमजन के समक्ष रखा है।

 
प्रत्येक सेक्टर एवं समाज के सभी वर्गों के हित में राज्य सरकार ने कार्य किया है। गन्ना किसानों का भुगतान, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, गरीबों का आवास देने तथा युवाओं को सबसे ज्यादा रोजगार देने सहित लगभग दो दर्जन से अधिक क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन है।
 
योगी सरकार ने प्रदेश के सांस्कृतिक गौरव में निरंतर वृद्धि की है। चाहे काशी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर हो अथवा अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर। प्रदर्शनी देखने से युवाओं को विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी  आम जनमानस को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सांस्कृतिक विरासत एवं प्रदेश के विकास की नई गाथा से रूबरू होने और अपने प्रदेश को जानने का अवसर देती है। 
 
सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का विशाल नेटवर्क विकसित हुआ है। वर्तमान समय में 6 एक्सप्रेस-वे संचालित है एवं पांच एक्सप्रेसवे अभी निर्माणाधीन है। 5 शहरों में मेट्रो ट्रेन पहुंच गई है और 5 में निर्माणाधीन है। प्रदेश में व्यापक स्तर पर विकास हो रहा है। राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों की वजह से किसानों के बैंक खातों में सीधा भुगतान हो रहा है। क्रय केंद्र पर बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है।  
 
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रयत्नशील है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 1.38 लाख विद्यालयों का विकास किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 45 लाख से अधिक परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
 
जिला सूचना अधिकारी शांतनु श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी 11 सितंबर से 13 सितंबर तक संचालित की जाएगी। आमजन प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक उक्त प्रदर्शनी का निःशुल्क अवलोकन कर सकते हैं।
 
इस अवसर पर अंबिकेश पांडेय, सूचना विभाग से ओमकार पांडेय, मिठाई लाल, अनिरुद्ध, सोनू कुमार, प्रिंस मिश्रा, अनिल मिश्रा सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।
Facebook Comments