Saturday 6th of June 2026 10:14:15 PM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Sep 2023 5:55 PM |   478 views

भोजपुरी क्षेत्र के पवित्र माटी की समृद्ध भाषा है भोजपुरी

रुद्रपुर -आज  भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के तत्वावधान में सतासी इंटर कालेज रुद्रपुर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार विमर्श का विषय था-भोजपुरी क्षेत्र के पवित्र माटी की समृद्ध भाषा है भोजपुरी। कार्यक्रम की  अध्यक्षता प्रधानाचार्य  बैकुण्ठ नाथ कुशवाहा ने किया। 
 
भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के संयोजक नरसिंह ने कहा कि भारत की पवित्र भूमि भोजपुरी क्षेत्र है जहां की सबसे ताकतवर और पूर्ण भाषा भोजपुरी है।। इस क्षेत्र का गौरव शाली इतिहास रहा है। ज्ञान, विज्ञान,, आध्यात्म, साहित्य और बैभव के लिए विश्व विख्यात था। काशी राज्य के नाम से जाना जाता था।संतो, वीरों, चिन्तकों, भूमि है।
 
इस माटी के होनहार बटो और बेटियां दुनिया में मान लिया बढ़ाया है।हम लोगों को अपने गौरवशाली इतिहास को जानना और समझना चाहिए। दुनिया को उत्तम संस्कार सिखाने की क्षमता भोजपुरी भाषा में है। हम सभी लोगों को अपनी मातृभाषा भोजपुरी पर गर्व होना चाहिए। भोजपुरी भाषा भाषा ही नहीं संस्कृति है, पहचान है अस्मिता है। 
 
कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने कहा कि समय आ गया है हमारी मातृभाषा और संस्कृति पर गढे जा रहे नापाक आरोपों का खण्डन करने का।आप ताकतवर महतारी के बेटे हैं बेटियां हैं। महतारी भाषा को सम्मान दिलाने, संवारने, और बचाने के लिए आगे आइए।
 
कालेज के उप प्रधानाचार्य  प्रदीप कुमार यादव ने बच्चों को भोजपुरी भाषा का जीवन में क्या महत्व है बताया छात्राओं ने भोजपुरी में मधुर गीत सुनाया|
 
उक्त अवसर पर कालेज के प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, आशीष कुमार, डॉ राम सेवक, डॉ महेश्वर  सिंह सहित सभी शिक्षकों तथा  रिया तिवारी,सोनम गौड़, आरती गौतम, अर्पिता, स्नेहा अमृता संजना यादव सहित विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे |
 
Facebook Comments