Thursday 22nd of October 2026 09:55:01 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Sep 2023 6:29 PM |   495 views

INDIA का नाम बदला जाएगा-सांसद दिलीप घोष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद दिलीप घोष ने रविवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि ‘गुलामी की निशानी’ को मिटाने के लिए ‘इंडिया’ का नाम बदलकर ‘भारत’ किया जाएगा और जिन्हें नाम बदलना पसंद नहीं है, वे ‘देश छोड़ सकते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ “चाय पर चर्चा” के दौरान यह विवादास्पद टिप्पणी की है। 

इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिया जाएगा| जो लोग इसे पसंद नहीं कर रहे हैं वे देश छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। अपनी बातचीत में दिलीप घोष ने देश का नाम बदलने का विरोध करने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) पर भी हमला किया और कहा कि टीएमसी के मेरे दोस्तों को शायद पता नहीं होगा कि वे ‘भारत’ या इंडिया क्यों कह रहे हैं?

इसके पीछे का इतिहास क्या है। यह सीपीएम के लोगों के लिए भी बहुत मुश्किल है, जो हमेशा विदेशों पर ध्यान देते रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि विदेशी लोग अलग-अलग शहरों के नाम नहीं बोल पाते थे, इसलिए उन्होंने उनके नाम बदल दिए। अब सारे नाम वापस बदल रहे हैं. इंडिया बनेगा भारत. जिन्हें यह पसंद नहीं है वे बाहर चले जाएंगे। बीजेपी सांसद ने कोलकाता से विदेशियों की सभी मूर्तियां हटाने का भी वादा किया। कोलकाता की कई सड़कों पर अंग्रेजों की कई मूर्तियाँ थीं। वे अब कहाँ हैं? जब भाजपा सत्ता में आएगी, तो हम उन सभी को उखाड़ देंगे और विक्टोरिया मेमोरियल हाउस में रख देंगे। 

Facebook Comments