Thursday 22nd of October 2026 11:57:48 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Sep 2023 6:36 PM |   797 views

नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी

देवरिया-जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के निर्देश पर ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अलग-अलग व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है।
 
पंचायत राज विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8090445060 जारी किया है। वहीं नगरीय क्षेत्र के नागरिक 7271809799 नंबर पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। इन नम्बरों पर पता, लैंडमार्क सहित गंदगी से जुड़ी तस्वीर अथवा वीडियो भेजने पर त्वरित सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
 
जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद के समस्त राजस्व ग्रामों में सार्वजनिक मार्गों, स्थलों, नालियों, शासकीय विद्यालयों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सभी सफाई कर्मियों के द्वारा तैनाती के ग्रामों में साफ-सफाई का दायित्व निर्धारित है।
 
इसके बावजूद यदि किसी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था से जुड़ी कोई शिकायत मिलती है तो आम जनमानस 8090445060 मोबाइल नंबर पर पता, लैंडमार्क सहित तस्वीर, वीडियो भेज सकते हैं।
 
वही नगर पालिका परिषद देवरिया के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में सफाई से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत 7271809799 नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज कराया जा सकती है।
 
शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले फोटो, वीडियो के साथ पता एवं लैंडमार्क भी स्पष्ट रूप से उल्लिखित होना चाहिए, जिससे सफाई कर्मियों को निर्दिष्ट स्थान पर जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
 
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय से जुड़ी किसी भी समस्या के संबंध में “टोल फ्री नंबर 18001801382 तथा 1533 पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इन नंबरों पर दर्ज शिकायत की मॉनिटरिंग लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम द्वारा की जाती है।
Facebook Comments