Sunday 6th of September 2026 05:23:45 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Sep 2023 6:24 PM |   602 views

” मातृभाषा का महत्व” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

रामपुर कारखाना  -आज जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना देवरिया के प्रांगण में भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के तत्वावधान में मानव जीवन में मातृभाषा का महत्व विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 
 
संगोष्ठी की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य  प्रदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन  अरूण कुमार ने किया। 
 
रमेश तिवारी  ने अपना अभिभाषण में  कहा कि आज शिक्षक दिवस है। इस पावन अवसर पर रमेश तिवारी ने  सभी शिक्षकों को शुभकामना संदेश दिया। कहा कि मातृभाषा की उपेक्षा करना अपने अस्तित्व संस्कृति का अपमान है। हमलोगों को अपनी मातृभाषा भोजपुरी को विशेष महत्व देना चाहिए। गीत के माध्यम से इस आशय का संदेश दिया।
 
कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश के किसी कोने में जाईए भोजपुरी भाषा बोलने वाले लोग  मिल जायेंगे।भोजपुरी भाषा सबके दिल को छूने वाली भाषा है।इसे संवार कर, संभाल कर रखना हम सभी लोगों का कर्तव्य है।
 
भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के संयोजक नरसिंह ने संगोष्ठी के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मातृभाषा व्यक्ति का प्राण है।, संस्कृति और पहचान है। भोजपुरी भाषा दुनिया में बोलीं जाने वाली भारत की एक मात्र भाषा है। किसी भी जनगोषठी की मातृभाषा के अवदमन का मतलब है उसकी संस्कृति और पहचान को मिटाना। स्वाभिमान, और संमान को खोना। इससे संघर्ष करने की क्षमता और विकास प्रभावित होता है। आज भोजपुरिया भाई बहिनी अपनी मातृभाषा भोजपुरी को यथोचित सम्मान नहीं करते। जिसका परिणाम सबके सामने है। आइए हम संकल्प लें कि मातृभाषा भोजपुरी को सम्मान करेंगे। भोजपुरी पढ़ेंगे, बोलेंगे , और लिखेंगे।
 
अध्यक्षीय भाषण करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य  प्रदीप कुमार ने मोती बी. ए. की भोजपुरी कविता के माध्यम से संदेश दिया।
 
उक्त कार्यक्रम में शिक्षक  देवब्रत पाण्डेय, आनन्द प्रकाश, जयकुमार, रौशन लाल, रौशन आरा, छोटे लाल, अवधेश कुमार शर्मा  के साथ -साथ विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे । 
Facebook Comments