Saturday 5th of September 2026 04:53:28 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Aug 2023 6:15 PM |   625 views

पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना वर्तमान पीढ़ी की सबसे बड़ी चुनौती- प्रो के पी

कुशीनगर -पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना वर्तमान पीढ़ी की सबसे बड़ी चुनौती है।मनुष्य ने विकास के नाम पर प्रकृति का इतना नुकसान किया है कि स्वयं उसके अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है।प्लास्टिक का दुरुपयोग इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

उपरोक्त बातें प्राचार्य प्रो के पी सिंह ने बीएड विभाग बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर द्वारा पॉलिथीन मुक्त परिवेश पर स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते समय कही।

विभागाध्यक्ष प्रो विभ्राट चंद कौशिक ने बताया कि सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम बीएड पाठ्यक्रम का अनिवार्य अंग है।

आभार ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक डॉ डी पी सिंह ने किया।स्वच्छता जागरूकता रैली बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर से प्रारंभ होकर महानिर्वाण मंदिर तक पहुंची एवम् पुनः महाविद्यालय में वापस पहुंच कर समाप्त हुई।

इस रैली में डॉ निगम मौर्य,डॉ चंद्रप्रकाश सिंह,विजय शर्मा,अभिषेक सिंह,किशन कश्यप,अंकित,निधि,महिमा इत्यादि समेत बीएड विभाग के छात्राध्यापक सम्मिलित हुए।

Facebook Comments