Thursday 22nd of October 2026 04:57:24 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Aug 2023 5:52 PM |   1829 views

जिला कारागार के चिकित्सालय में लापरवाही की मिली शिकायत – विकास गोस्वामी

संत कबीर नगर – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी विकास गोस्वामी द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।
 
उन्होंने सभी बंदियों के बैरक में जाकर जानकारी ली। जिला कारागार में जिला प्रशासन के सहयोग से कौशल विकास मिशन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमे वर्तमान में इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण शुरू किया जा चुका है एवं बहुत जल्द ही पलम्बर का भी प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।
  
निरीक्षण के दौरान जिला कारागार के चिकित्सालय में भर्ती बंदी ओम प्रकाश सिंह एवं उमा शंकर ने बताया की वे हाइपरटेंशन एवं कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं, उनके इलाज में लापरवाही बरते जाने की बात कही गई। इस संबंध में फार्मासिस्ट डी०पी० सिंह को चेतावनी देते हुए समुचित रूप से इलाज करने हेतु निर्देशित किया गया। 
 
इस अवसर पर डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, हरिकेश गौड़, राजकुमार गौतम,  हेड जेल वार्डर सिद्धार्थ एवं कार्यालय से शशांक शंकर पांडे, जय शंकर एवं अन्य जेल के कर्मचारी एवं बंदीगण उपस्थित रहे।
Facebook Comments