Wednesday 22nd of July 2026 07:33:54 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Jul 2023 6:43 PM |   443 views

निःशुल्क मिलेगी पापकार्न मेकिंग मशीन

      फाइल फोटो 
कुशीनगर-जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के0एम0 पांडेय ने बताया कि उ० प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2023-24 में भुर्जी का कार्य करने वाले एवं स्वरोजगार में रूचि रखने वाले परम्परागत कारीगरों को उनके जीवन स्तर को ऊँचा उठाने व आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से पापकार्न मेकिंग मशीन का निःशुल्क वितरण किया जाना प्रस्तावित है।
 
उन्होंने बताया कि ऐसे कारीगर जो उक्त कार्य के कारीगर एवं कार्य करने में रूचि रखते है वे अपना आवेदन बोर्ड के वेबसाईट upkvib.gov.in पर ऑनलाइन कर उसका हार्ड कॉपी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय नरकटिया बुजुर्ग सपहा रोड कसया नवल एकेडमी के ठीक सामने कसया जनपद- कुशीनगर में 25 जुलाई  2023 तक कार्यालय में जमा कर दें|
 
ताकि लाभार्थी चयन की कार्यवाही पूर्ण कराते हुए चयनित सूची अग्रिम कार्यवाही हेतु मुख्यालय लखनऊ प्रेषित किया जा सके।
Facebook Comments