Friday 7th of November 2025 01:53:02 AM

Breaking News
  • सम्राट चौधरी का बड़ा दावा -बिहार में लालू परिवार से कोई नहीं जीतेगा चुनाव |
  • दिल्ली का AQI बेहद ख़राब श्रेणी में पहुंचा , आने वाले दिनों में राहत की सम्भावना नहीं |
  • ईडी ने अनिल अम्बानी को धनशोधन मामले में 14 नवम्बर को पूछताछ के लिए बुलाया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Jul 2023 6:25 PM |   285 views

मल्लूडीह स्थित कुकुत्था नदी से बरामद हुआ शव

कुशीनगर-डॉ0 आशुतोष कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना-कसया ने अज्ञात मृतका के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि उम्र करीब 19 वर्ष हुलिया – सावला रंग पतली शरीर लम्बाई – 5 फुट 1 इंच पहनावा – लाल कलर की लैगी व पीले कलर कर समीज दाहिने हाथ तर्जनी अंगुली में सफेद धातु की अंगुठी, व मध्यमा अंगुली में पीले धातु की अंगुठी जिस पर आर. सी लिखा है। पीले व हरे रंग का दुपट्टा पहनी है | नाक में नथुनी पीले धातु, दोनो कान में पीले धातु की टप्स पहनी है, बाल मे जूड़ा बाधी है|
 
उन्होंने बताया कि उक्त शव वहद ग्राम धनहा उर्फ मल्लूडीह स्थित कुकुत्था नदी से बरामद हुआ था, जिसके सम्बन्ध में काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नही हो पाया है।
 
उन्होंने बताया कि अज्ञात शव के बारे में जानकरी देने वाले को उचित इनाम दिया जायेगा ।
 
इससे सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी देने हेतु  क्षेत्राधिकारी,कसया मो.- 9454401422, प्रभारी निरीक्षक कसया मो. 9454403810, हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल शर्मा कसया मो.- 6393229687 पर दी जा सकती है।
Facebook Comments