Tuesday 3rd of March 2026 07:25:13 AM

Breaking News
  • चीन -पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन ,रूस से 5 और S-400 खरीदेगा भारत , बनेगा अभेद सुदर्शन चक्र |
  • दिल्ली में लखपति बेटी योजना लांच , मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं – ग्रेजुएशन पर मिलेंगे सवा लाख रूपये |
  • EPFO ने ब्याज दर 8.25 बरकरार रखा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 May 2023 6:42 PM |   375 views

फूड सेफ्टी ऑन व्हील द्वारा 02 जून तक निरन्तर खाद्य पदार्थों की होगी जांच

कुशीनगर-सहायक आयुक्त खाद्य -ll अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन जनपद कुशीनगर के द्वारा फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच करते हुए खाद्य पदार्थों के मिलावट के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया गया, जिसमें खाद्य सुरक्षा से संबंधित हाइजीन, सैनिटेशन, पैक्ड खाद्य पदार्थों में लेबलिंग तथा न्यूट्रिशियन व फोर्टीफिकेशन संबंधित जानकारी खाद्य कारोबारकर्ताओं व आम जनमानस को दी गई।
 
सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll ने बताया कि कल 29 मई को मन्साछापर, तेजवलिया चौराहा, पड़रौना में  मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट के दो नमूने जांच के लिए गए जो मानक के अनुरूप दोनों सही पाए गए, इसी प्रकार मिठाई एवं नमकीन के 26 नमूने लिए गए जिसमें 15 नमूने मानक के अनुरूप तथा 11 मानक के विपरीत पाए गए|
 
इसी प्रकार स्पाइस के 13 नमूने लिए गए जिसमें 10 मानक के अनुरूप सही तथा 3 मानक के विपरीत पाए गए, सीरियल (अनाज) के 8 नमूने लिए गए जिसमें 7 मानक के अनुरूप सही व एक मानक के विपरीत पाया गया। ऑयल घी वनस्पति का  एक नमूना  जो सही पाया गया। अन्य 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए जिसमें पांच मानक के अनुरूप व एक मानक के विपरीत पाया गया, इस प्रकार कुल 56 नमूनों में 40 मानक के अनुरूप सही व 16 मानक के विपरीत पाए गए।
 
उन्होंने बताया कि आज दिनांक 30 मई 2023 को बघौच मोड़ फाजिलनगर, व कालेज रोड फाजिलनगर में फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच व आम जनमानस को जागरूक किया गया।
 
उक्त स्थल पर आज कुल 39 नमूने संग्रहित किये गए जिसमे 28 नमूने मानक के अनुरूप सही व 11 नमूने मानक के विपरीत पाए गए। 
 
सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में खाद्य पदार्थों में मिलावट पहचानने के घरेलू तरीकों एवं पैक्ड खाद्य पदार्थों में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। 
 
फूड सेफ्टी ऑन व्हील पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राणा, पवन कुमार गौंड व खाद्य विश्लेषक प्रीति चौबे सम्मिलित रहे ।
 
सहायक आयुक्त खाद्य- ll अंजनी कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि फूड सेफ्टी  02जून  2023 तक प्रत्येक दिन सक्रिय रहकर संपूर्ण जनपद में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम एवं मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच करेगी।
Facebook Comments