Saturday 5th of September 2026 01:22:38 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 May 2023 6:29 PM |   499 views

आयुष्मान कार्ड योजना के लाभार्थी का किया गया कूल्हा प्रत्यारोपण

अमेठी – आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक डॉ अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड धारकों को जनपद के 30 अस्पतालों में चिकित्सीय सुविधा दी जा रही है।

इसी क्रम में उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी मोहम्मद तबरेज अहमद निवासी कमरौली जगदीशपुर जो कि दोनों पैर से चल नहीं पा रहे थे  कहीं जगह दिखाने पर पता चला कि कूल्हा प्रत्यारोपण करना पड़ेगा, कूल्हे की हड्डी गल रही थी।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूर्या अस्पताल जगदीशपुर के डॉक्टर राजेंद्र कुमार के द्वारा मोहम्मद तबरेज अहमद का दाई और का कूल्हा सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया।

उन्होंने बताया कि दूसरी तरफ का कूल्हा भी जल्द ही प्रत्यारोपण किया जाएगा। इसके लिए आयुष्मान कार्ड योजना के लाभार्थी मोहम्मद तबरेज अहमद ने भारत के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को उक्त योजना को संचालित करने के लिए आभार व्यक्त किया है।

Facebook Comments