Tuesday 3rd of March 2026 06:12:40 PM

Breaking News
  • चीन -पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन ,रूस से 5 और S-400 खरीदेगा भारत , बनेगा अभेद सुदर्शन चक्र |
  • दिल्ली में लखपति बेटी योजना लांच , मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं – ग्रेजुएशन पर मिलेंगे सवा लाख रूपये |
  • EPFO ने ब्याज दर 8.25 बरकरार रखा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 May 2023 6:59 PM |   422 views

“रन फॉर लाईफ” का आयोजन किया गया

देवरिया -आज  प्रातः 06:00 बजे शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान मेरी लाईफ मेरा स्वच्छ शहर के अन्तर्गत अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में रुद्रपुर चौराहे से नवीन फल एवं सब्जी मण्डी तक “रन फॉर लाईफ” का आयोजन किया गया ।

उक्त अभियान में नगर पालिका परिषद, देवरिया के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सलेमपुर मेन रोड की दोनों पटरियों एवं डिवाईडर पर वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया जिसमें पालिका के प्रत्येक वार्डों के दो-दो सफाई कर्मचारी समस्त सफाई नायकगण, सफाई निरीक्षकगण एस०बी०एम० सेल के पदाधिकारीगण व पालिका के अन्य कर्मचारीउपस्थित रहे है।

इसके अतिरिक्त टाउन हॉल परिसर में घरों से निकलने वाले अनुपयोगी वस्तुओं जैसे उपयोग किये गये वस्त्र, पुरानी पुस्तकों को जरूरतमंदों उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “RRR Center” की स्थापना की गयी है|

जिसमें आम जनमानस से अपील की जाती है कि वे अपने घरों से पुरानी पुस्तकें नगर पालिका परिषद, देवरिया द्वारा स्थापित “RRR Center” पर जमा कर सकते है जिससे उनके द्वारा दी गयी पुस्तक किसी भी जरूरतमद के काम आ सके। 

Facebook Comments