Wednesday 21st of October 2026 04:21:19 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 May 2023 6:08 PM |   654 views

बाल विकास परियोजना अधिकारीगण को मुख्य विकास अधिकारी ने लगाई कड़ी फटकार

देवरिया – मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा जिला पोषण समिति की बैठक विकास भवन के गांधी सभागार में की गयी, जिसमें कन्वर्जेन्स विभाग के सभी अधिकारीगण तथा समस्त बाल विकास परियेाजना अधिकारी उपस्थित रहें। 
 
बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रों के बाह्य विद्युत कनेक्शन किये जाने की प्रगति खराब होने पर अधिशासी अभियन्ता, सलेमपुर तथा गौरी बाजार को चेतावनी निर्गत करते हुए सचेत किया गया कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण नही होता है तो उनका माह मई का वेतन बाधित कर दिया जायेगा। 
 
इसी प्रकार आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आधारभूत सुविधाओं के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी तथा निर्देशित किया गया कि ऐसे केन्द्र जो शासकीय भवनों के अन्तर्गत संचालित हैं एवं आधारभूत सुविधाओं से संतृप्त नही हैं उनके संतृप्तिकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाय। निदेशालय द्वारा नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रों का प्रस्ताव मांगा गया है।
 
इस सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण हेतु प्राथमिक विद्यालय परिसर में 650 वर्ग फीट तथा प्राथमिक विद्यालय के बाहर 382 वर्ग मीटर का मानक रखा गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारीगण से प्रास्ताव मांगे गये है जिन्हे संकलित कर 25 मई 2023 तक निदेशालय प्रेषित किया जाना है।
 
इसके अतिरिक्त बाल विकास विभाग में पोषण ट्रैकर ऐप, बाल पिटारा ऐप, सहयोग ऐप आदि की समीक्षा की गयी तथा खराब प्रदर्शन वाली परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना अधिकारीगण को कड़ी फटकार लगायी गयी। 
 
बैठक में कृष्ण कान्त राय जिला कार्यक्रम अधिकारी,  अविनाश कुमार जिला पंचायत राज अधिकारी, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0, जिला विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, देवरिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सुरेश तिवारी मण्डलीय समन्वयक यूनीसेफ, दयाराम, सत्येन्द्र कुमार सिंह, अजय कुमार नायक, विमल कुमार पाल, गोपाल सिंह ऋचा पाण्डेय बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा जनपद एवं ब्लाक स्तरीय अधिकाीरगण उपस्थित रहे।        
Facebook Comments