Wednesday 21st of October 2026 04:54:12 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 May 2023 7:26 PM |   505 views

RBI का बड़ा फैसला, चलन से बाहर होगा दो हजार का नया नोट

भारतीय रिजर्व बैंक ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस ले लिया है। हालांकि, यह नोट वैध मुद्रा बना रहेगा। आपको बता दें कि जब 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम 8:00 बजे भारत में विमुद्रीकरण की घोषणा की थी और 500 तथा 1000 के नोट को अवैध किया गया था, उसी के बाद 2000 का नोट चलन में आया था।

हालांकि अब इसे आरबीआई की ओर से वापस ले लिया गया है। लेकिन यह अभी भी वैद्य मुद्रा बना रहेगा। 

 भारतीय रिजर्व बैंक ने इस कदम के पीछे तर्क यह बताया कि “अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं”। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करें, हालांकि 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। 

बैंकों में 23 मई से 20,000 रुपये मूल्य तक के 2,000 रुपये के नोट एक बार में बदले जा सकेंगे। आरबीआई ने बैंकों से 2,000 रुपये का नोट देना तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा।

इसके साथ ही आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर, 2023 तक 2,000 रुपये के नोट जमा करने एवं बदलने की सुविधा देने को कहा है।

Facebook Comments