Monday 10th of August 2026 03:56:37 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 May 2023 6:21 PM |   386 views

13 मई को मतगणना होगी

देवरिया-अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज देवरिया में जाकर स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।
 
इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के पश्चात देवरिया नगर पालिका सहित आठ नगर निकायों की मतपेटियों को जिला प्रशासन ने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांगरूम में रखवाया गया है और कडी सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
 
आगामी 13 मई को मतगणना होने तक लगातार मजिस्ट्रेट की निगरानी में स्ट्रांगरूम की सुरक्षा की जायेगी।  
Facebook Comments