Thursday 22nd of October 2026 08:23:29 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Apr 2023 7:19 PM |   849 views

अध्यक्ष पद हेतु निर्दल प्रत्याशी के रूप में राम अशीष कुशवाहा ने किया नामांकन

कुशीनगर – नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड 11,दीन दयाल नगर पटना मिश्रौली  निवासी रामआशीष कुशवाहा ने नगर पालिका परिषद हाटा के अध्यक्ष पद हेतु निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है | लेकिन पूरे क्षेत्र में उनका नामांकन के लिए जाना चर्चा का विषय बना हुआ है  ,उनको देखकर  लोग हस्ते हैं ,मुस्कुरातें हैं और कहते हैं आज के समय में ऐसा प्रत्याशी नही देखा है |

आपको बतातें चले कि नामांकन के दिन राम आशीष पहले अपने कुछ समर्थकों के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर हाटा बाज़ार की ओर चले तो लोगों ने इस नौजवान का अभिवादन स्वीकार कर , आशीर्वाद दिया |

राम आशीष ने पहले गांधी  चौक पहुचकर गांधी प्रतिमा पर  माल्यार्पण किया फिर नगर भ्रमण करते हुए आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और फिर समर्थको के साथ तहसील परिसर में पहुच कर नामांकन  किया |

उक्त अवसर पर गुड्डू गोस्वामी , सत्राजित यादव , ओम प्रकाश शर्मा , ओम प्रकाश कुशवाहा , भास्कर , अभिनव राज ,ईश्वर आदि लोग मौजूद रहे  |

Facebook Comments