Thursday 22nd of October 2026 04:19:38 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Apr 2023 7:33 PM |   770 views

राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ समाजशास्त्र/सामाजिक विज्ञान विभाग में व्याख्यान का आयोजन किया गया

लखनऊ-प्रशासनिक भवन के चतुर्थ तल स्थित कुलसचिव कांफ्रेंस हाल में एक व्याख्यान का आयोजन समाजशास्त्र/सामाजिक विज्ञान विभाग के समन्वयक डॉ0 विजय कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष व समाज विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो0एस0एल0 शर्मा जी द्वारा ”समाजशास्त्रीय अध्ययन की महत्ता’ विषय पर व्याख्यान दिया गया।

इसी क्रम में बनारस स्थित ”काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के आचार्य प्रो0 ए0 के0 पाण्डेय द्वारा भारत में सामाजिक परिवर्तन विषय पर प्रभावी रूप से व्याख्यान दिया गया। इन व्याख्यानों से समाजशास्त्र के विद्यार्थी अपने ज्ञान भंडार में वृद्धि करते हुए लाभान्वित हुए।

लगभग 40 शोधार्थी एवं परास्नातक विद्यार्थियों के साथ संकायध्यक्ष प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह, डा0 गुलाब राय, डा0 अमर सर, डा0 आलोक कुमार पांडेय, प्रोफेसर यशवंत वीरोदय, डा0 मनीष द्विवेदी, डा0 शैलजा सिंह, डा0 अर्चना सिंह, डा0 सौम्य शंकर आदि उपस्थित रहे। 

Facebook Comments