Sunday 6th of September 2026 03:17:18 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : shweta mehrotra | Published Date : 15 Apr 2023 6:33 PM |   519 views

पवन सिंह आरा सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भोजपुरी गायक पवन सिंह की लोकप्रियता खूब हैं। लोग उनकी गायकी के साथ-साथ उनके अभिनय के भी दीवाने हैं। लगभग 15 सालों से भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह का दबदबा जारी है। आज भी उनके गाने और ठुमके लोगों को खूब पसंद आते हैं। पवन सिंह के अलावा मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ का भोजपुरी फिल्मों में दबदबा रहा है।

आज के समय में देखें तो मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ सांसद यानी कि वे तीनों माननीय हो चुके हैं। ऐसे में पवन सिंह को लेकर भी तरह-तरह के खबरें आ रही हैं। माना जा रहा है कि पवन सिंह भी राजनीति को ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई पुष्ट खबर नहीं है।

लेकिन कहीं ना कहीं पवन सिंह अपनी सियासत की पिच को तैयार करने में जुट गए है। एक इंटरव्यू के दौरान भी उन्होंने राजनीति को लेकर अपनी दिलचस्पी दिखाई थी। लगातार भाजपा नेताओं से मुलाकात करते रहे हैं। भाजपा के लिए कई दफा प्रचार भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं, भाजपा के पक्ष में बोलते भी रहते हैं। यही कारण है कि उनको लेकर अब अटकलों का दौर लगातार जारी है।

माना जा रहा है कि पवन सिंह भाजपा में चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा भी बिहार में पवन सिंह की लोकप्रियता का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। पवन सिंह को लेकर तरह तरह की खबरें भी उड़ने लगी है दावा किया जा रहा है कि पवन सिंह अपने घरेलू जिला आरा से चुनाव में उतर सकते हैं।

अगर पवन सिंह आरा से चुनाव लड़ते हैं तो कहीं ना कहीं केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की चिंताएं बढ़ सकती हैं। सवाल यही होगा कि क्या आरके सिंह का आरा से टिकट कटने वाला है? खबर यह है कि पवन सिंह ने चुनाव लड़ने का मूड बना लिया है। हाल में ही उन्होंने कहा था कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता और सेवक हूं। उन्होंने बिहार के भाजपा प्रभारी विनोद तावडे से मुलाकात की थी।

साथ ही साथ उनकी मुलाकात नितिन गडकरी से भी हुई थी। यही कारण है कि पवन सिंह के आरा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है। भाजपा भी पवन सिंह को बिहार से चुनाव लड़ाने में दिलचस्पी दिखा रही है।

Facebook Comments