Monday 10th of August 2026 02:33:38 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Apr 2023 8:07 PM |   453 views

मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत) पद्म विभूषण से सम्मानित, अखिलेश ने ग्रहण किया पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किए गए। दिवंगत समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुरस्कार ग्रहण किया। आचार्य डॉ. सुकामा देवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

प्रेमजीत बारिया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया। हेमंत चौहान को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया। ‘नाटू नाटू’ गाने की रचना करने वाले संगीतकार एम.एम. कीरावनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया। डॉ. राधाचरण गुप्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया। सुधा मूर्ति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण प्राप्त किया। सुपर 30 शैक्षिक कार्यक्रम के संस्थापक आनंद कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री प्राप्त किया। उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मौहम्मद हुसैन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

इस दौरान प्रोफेसर सी.ए. ऐसक को भी राष्ट्रपति ने पद्म श्री से सम्मानित किया। डॉ. जानुम सिंह सोय को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया। अभिनेत्री रवीना टंडन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने पहले नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए तीन पद्म विभूषण, चार पद्म भूषण और 47 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए थे। समारोह 22 मार्च को आयोजित किया गया।

Facebook Comments