Wednesday 4th of February 2026 08:58:14 PM

Breaking News
  • मणिपुर संकट के बीच केंद्र का बड़ा फैसला ,राष्ट्रपति शासन हटा ,अब बीजेपी सरकार संभालेगी कमान |
  • उधमपुर में  जैश की साजिश नाकाम ,गुफा में छिपे दो आतंकवादी मारे गये |
  •  हवा में धधका तुर्किस एयरलाइन्स इंजन ,236 यात्रियों की अटकी साँसे ,कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Mar 2023 6:36 PM |   395 views

बेटी बचाओ बेटी पढाओ” पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

सलेमपुर -राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर, देवरिया में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं के लिए छात्राओं से सम्बन्धित कार्यक्रम कराने
का संकल्प लिया गया |

जिसमें आज प्रथम दिवस पर “बेटी बचाओ बेटी पढाओ” पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के हिन्दी के प्राध्यापक डॉ० अभिषेक कुमार रहे।

उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार द्वारा समाज मे जागरूकता फैलाने के लिए शुरू की गई है बेटीयों को शोषण से बचाना उन्हें सही गलत के बारे मे बताना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से लङकियों को समाजिक व वित्तीय  रूप से स्वतन्त्र बनाना है। लोगो को इसके लिए जागरूक करना है महिलाओ के लिए कल्याणकारी सेवाऐं के बारे मे बताना है।

उन्होने कहा कि लङकियो में लैंगिक भेदभाव हमे समाप्त करना होगा जिसका मुख्य आधार शिक्षा है | भारत की जनसंख्या बढ़ रही है लेकिन लङकियो का अनुपात घट रहा है यूनिसेफ ने बाल लिंग अनुपात मे 195 देशो मे 41वॉ स्थान प्राप्त है जिसे हमे कम कराना है और इसका मुख्य उपाय जागरूकता और शिक्षा होगी।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी छात्राऐं व प्राध्यापक और कमचारीगण मौजूद थे।

Facebook Comments