Sunday 6th of September 2026 08:35:35 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Mar 2023 6:26 PM |   1523 views

PRSARD Trust का पहला वर्षगाँठ 10 मार्च को मनाया जाएगा

भाटपाररानी -प्रोफेसर रवि सुमन कृषि एवं ग्रामीण विकास  ट्रस्ट PRSARD Trust)मल्हनी भाटपार रानी  के तत्वावधान में  10 मार्च को कृषि एवं ग्रामीण विकास पर एक गोष्ठी का आयोजन  ट्रस्ट प्रक्षेत्र कार्यालय लक्षमणपुर रोड महुआवारी मेला ( मल्हना) में पूर्बान्ह 11.30  बजे से आयोजित किया गया है। ट्रस्ट के की एक बर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पहली बर्षगाठ मनाया जा रहा है।

ट्रस्ट के निदेशक प्रो. रवि प्रकाश मौर्य (सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष ) ने बताया कि  ट्रस्ट फरवरी 2022 में घोषित किया जिसका मुख्य उद्देश्य कृषि एवं ग्रामीण विकास  के लिए सकारात्मक पहल करना। शिक्षा कृषि शिक्षा, शोध,प्रसार एवं सामुदायिक विकास के उत्थान के लिए कार्य करना ।प्राकृतिक ,जैविक एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना। कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में विशेष परामर्श सेवा प्रदान करना। आवश्यकता आधारित  प्रशिक्षण, कार्यशाला, संगोष्ठी, प्रक्षेत्र दिवस, किसान मेंला एवं प्रदर्शनी का आयोजन करना। तथा कृषक उत्पादक संगठन (FPP) को बढावा देना है।

संस्थान अपने उद्देश्यों को ध्यान में रख कर  कृषि एवं ग्रामीण विकास गोष्ठी का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र , महाविद्यालय,के वैज्ञानिक, सेवानिवृत्त प्रधान वैज्ञानिक, फारमर्स फेस के प्रबंध निदेशक , प्रगतिशील मशरूम उत्पादक अपने अनुभवों से जनमानस को लाभान्वित करेगे।

इस कार्यक्रम में देवरिया, बलिया , बस्ती, सीवान ,गोपाल गंज (बिहार)  के जनप्रतिनिधियों, पंचायत सदस्यों, प्रधानों तथा कृषकों/ कृषक महिलाओं/ नवयुवकों/ नवयुवतियों को आमंत्रित किया गया है। 

 

Facebook Comments