Sunday 7th of June 2026 04:22:10 AM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Mar 2023 7:33 AM |   768 views

पतंजलि योग पीठ महिला प्रकोष्ठ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

देवरिया – अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च होली के दिन पड़ने के कारण कल सांय काल पतंजलि योग पीठ महिला प्रकोष्ठ द्वारा राज्य कार्यकारिणी सदस्य कुसुमलता मिश्रा के संयोजकत्व में गायत्री मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया|

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निवर्तमान अध्यक्ष अलका सिंह रही | कुसुमलता मिश्र ने स्वस्थ भारत ,समृद्ध भारत का नारा देते हुए मुख्य अतिथि को सम्मानित किया |

अपने उद्बोधन में कुसुमलता मिश्रा ने कहा कि ” यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते , रमन्ते तत्र देवता ” अर्थात अथर्ववेद में उल्लेखित इस श्लोक का अभिप्राय है कि जहां नारियों की पूजा होती है ,वहां देवता का निवास होता है | 

उन्होंने उपस्थित महिलाओं को भस्त्रि का प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए कहा कि इसका नियमित अभ्यास स्वस्थ शरीर के साथ – साथ स्वस्थ मन हो जाता है | यह मोटापा दूर करने में उपयोगी है | योग और प्राणायाम के जरिए हम अपने शरीर के अन्दर मौजूद 72 करोड़ , 72 लाख , 10 हजार 201 नस नाडिया जागृत कर स्वस्थ काया प्राप्त करते हैं |

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि परिवार जीवन की प्रथम पाठशाला है और माँ  उस पाठशाला की प्रथम शिक्षिका | व्यक्ति के जीवन में माँ की बड़ी गुर्रुत्तर होती है |हमें परिवार में सबसे मिल – जुलकर रहना चाहिये ताकि एक स्वस्थ परिवार का निर्माण हो सके |

रेनू सिन्हा और वंदना गुप्ता के गायन व नृत्य ने कार्यक्रम में शमा बाध दिया | उक्त अवसर पर मंजुलिका बरनवाल , श्वेता अग्रवाल , मधु चतुर्वेदी , शुभ्रा श्रीवास्तव , अनामिका मिश्रा , हेमा ,प्रियंका ,पुष्पा , सुमी ,किरण व गायत्री  आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं |

Facebook Comments