Thursday 22nd of October 2026 07:36:53 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Mar 2023 6:47 PM |   904 views

पूर्व पीएम इमरान खान होंगे गिरफ्तार, वांरट के साथ इस्लामाबाद पुलिस पहुंची घर

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान किसी भी समय गिरफ्तार किए जा सकते है। इस्लामाबाद पुलिस इमरान खान के लाहौर स्थित घर नॉन बेलेबल वारंट लेकर पहुंची है, जिसके बाद उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इमरान की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी हुसैन ताहिर के नेतृत्व में टीम लाहौर गई है।

इस्लामाबाद पुलिस पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशा खाना मामले में गिरफ्तार करने पहुंची है। कोर्ट से मिले आदेश के बाद पुलिस ने इमरान खान को गिरफ्तार किए जाने की दिशा में कदम उठाया है। पुलिस के मुताबिक सभी कानूनी कार्रवाई को पूरा करने के बाद ही इमरान खान को गिरफ्तार किया जाएगा। इसी बीच पुलिस के इमरान खान के घर के बाहर पहुंचने पर वहां भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच इस दौरान धक्का मुक्की भी हुई है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

इस मामले में पीटीआई नेता फवाद चौधरी का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अगर इमरान खान की गिरफ्तारी होती है तो इससे स्थिति खराब हो सकती है। उन्होंने पाकिस्तान की सरकार को चेतावनी दी की देश को संकट में ना डालें क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी से मामला संगीन हो सकता है। 

इस बीच पाकिस्तान सरकार में गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार जिस दिन फैसला करेगी उस दिन इमरान खान गिरफ्तार होंगे, उन्हें गिरफ्तारी से कोई नहीं रोक सकता है। इमरान खोन को गिरफ्तार करना बड़ा काम नहीं है। कोर्ट को ये जानकारी भी दी जाएगी कि इमरान की गिरफ्तारी ना हो इसके लिए किस तरह के हालात बनाए जा रहे है।

 

Facebook Comments