Sunday 5th of May 2024 04:04:38 AM

Breaking News
  • MRF kअ चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 16  प्रतिशत बढ़कर 396 करोड़ रूपए |
  • देश को दिशा दिखाता था बिहार , राहुल और तेजस्वी पर मोदी का वार , बोले – दोनों शहजादो के रिपोर्ट कार्ड एक जैसे |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Mar 2023 6:34 PM |   430 views

खाद्य एवं पेय पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु चलाया गया विशेष अभियान

देवरिया-आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आगामी होली पर्व के अवसर पर खाद्य एवं पेय पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल 07 नमूने संग्रहित किए गए एवं 1084 किलोग्राम खाद्य पदार्थ का सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग रु 138280/- है।
 
संदीप कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा गणेश इंडस्ट्रीज, इंडस्ट्रियल एरिया उसरा बाजार देवरिया से सेवई का नमूना संग्रहित किया गया एवं अधोमानक एवं मिथ्याछाप होने के संदेह में 43 किग्रा (480 पैकेट) सेवई को सीज किया गया जिसका अनुमानित रु4800 है।
 
संदीप कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सुरेश मद्धेशिया के विनिर्माण प्रतिष्ठान, इंडस्ट्रियल एरिया उसरा बाजार देवरिया से सेवड़ा का नमूना संग्रहित किया गया एवं अधोमानक होने के संदेह में लगभग 400 किग्रा सेवड़ा को सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य 27280 है।
 
अजीत कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सुरेश मद्धेशिया के विनिर्माण प्रतिष्ठान, इंडस्ट्रियल एरिया उसरा बाजार देवरिया से हल्दी का नमूना संग्रहित किया गया।
 
रंजन कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा रतन लाल, सब्जी मंडी सलेमपुर के प्रतिष्ठान से मखाना का नमूना संग्रहित किया गया।
 
मनीष मल्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सुनील टी कंपनी, आजाद रोड सलेमपुर देवरिया से चायपत्ती का नमूना संग्रहित किया गया एवं अधोमानक होने के संदेह में लगभग 300 किग्रा चायपत्ती को सीज किया गया जिसका अनुमानित की मूल्य रू 90000 है।
 
सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा भारतीय खाद्य भंडार, एलआईसी गली सलेमपुर देवरिया से चना का नमूना संग्रहित किया गया एवं मिथ्याछाप व अधोमानक होने के संदेह में लगभग 300 किग्रा चना को सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य16200 हैं।
 
सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा अनिल कुमार, मेन रोड सलेमपुर के प्रतिष्ठान से खोया का नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित नमूने जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी प्रेषित किए जा रहे हैं।
 
उपरोक्त अभियान में रमेश चन्द्र पाण्डेय, सहायक आयुक्त (खाद्य)-II एवं शिवेंद्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी व अन्य  संदीप कुमार श्रीवास्तव,  रंजन कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार त्रिपाठी,  मनीष मल्ल एवं डॉ सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे। उपरोक्त सभी नमूने के परिणाम आने पर विधिक कार्यवाही संस्थित की जाएगी।
Facebook Comments