Thursday 22nd of October 2026 11:56:29 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Mar 2023 4:07 PM |   755 views

भुजौली कॉलोनी में बनेगा जिला चिकित्सालय

देवरिया-जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज अपराह्न जनपद के नये जिला अस्पताल निर्माण के मद्देनजर भुजौली कॉलोनी स्थित नगर पालिका की भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रथमदृष्टया भूमि को जिला अस्पताल निर्माण के लिए उपयुक्त पाया तथा शासन स्तर पर नगर विकास विभाग को उक्त भूमि स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि नया जिला अस्पताल बनने से जनपद में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर एवं जनअपेक्षाओं के अनुरूप करने के लिए नये जिला अस्पताल का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। व्यापक जनहित में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सिविल सोसाइटी द्वारा इसके लिए प्रयास भी किया जा रहा है।
 
भुजौली कॉलोनी में नगर पालिका की 5 एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध है, जो नये जिला अस्पताल स्थापना की निर्धारित मानकों को पूरा करती है। उक्त भूमि चारों ओर से रोड से जुड़ी है और यह आबादी क्षेत्र के निकट भी है।
 
उन्होंने कहा कि जनपद में नवस्थापित महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज उच्च स्तर की सुविधाओं से युक्त है। ऐसे में मध्यम स्तर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जिला अस्पताल अत्यंत आवश्यक है।
 
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जमीन उपयुक्त लग रही है और स्वास्थ्य विभाग को भूमि हस्तांतरित करने के लिए नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।जनपद में जिला अस्पताल की कमी लंबे अरसे से अनुभव किया जा रहा है।  जिला अस्पताल न होने की वजह से मरीजों का अत्यधिक दबाव मेडिकल कॉलेज पर पड़ रहा है।
 
ऐसे में व्यापक जनहित के दृष्टिगत जिला अस्पताल का शीघ्र ही निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम सौरभ सिंह, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
Facebook Comments