Thursday 22nd of October 2026 04:59:16 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Feb 2023 5:47 PM |   507 views

मेडिकल कालेज देवरिया में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया

देवरिया- बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत आज महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज, देवरिया में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देवरिया की अध्यक्षता में मनाया गया । 
 
इस कार्यक्रम में नवजात  बच्चियों के अभिभावकों का उत्साहवर्धन करने के लिए केक काटकर उन्हे  बेबी किट, मिष्ठान एवं बधाई-पत्र प्रदान किया गया । जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताये हुये कहा गया कि बेटियों के पैदा होने पर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम मनाये, बेटियो को बोझ ना समझे ।
 
बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य है गिरते बाल लिंगानुपात में कमी लाना, बालिकाओं एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिरण से जुड़े मुद्दों का समाधान करना है। इस अवसर पर मेडिकल कालेज में पैदा हुयी नवजात बच्चिओं की माताओ ने मिलकर केट काटा एवं खुशियां मनायी ।   
 
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, मेडिकल कालेज की महिला चिकित्सक, सिस्टर इन्जार्ज, स्टाप नर्स, वन स्टाप सेन्टर व महिला शक्ति केन्द्र के महिला कार्मिक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे ।
Facebook Comments