Thursday 22nd of October 2026 07:45:50 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Feb 2023 7:36 PM |   767 views

2 वर्षों में लगभग 27 एकड़ में बनकर तैयार होगा लखनऊ फिल्म स्टूडियो

लखनऊ: उ0प्र0  में लखनऊ फिल्म टूरिज्म प्रा0 लि0 द्वारा कुर्सी देवा रोड स्थित एण्ड्रावली में उ0प्र0 का पहला फिल्म स्टूडियो बनाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में आज निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग एवं सचिव फिल्म बन्धु शिशिर से सूचना विभाग स्थित उनके कक्ष में लखनऊ फिल्म टूरिज्म प्रा0 लि0 के निदेशक नितिन मिश्रा ने मुलाकात की और विस्तार से चर्चा की।

फिल्म स्टूडियो के लिए अपर कार्यकारी अधिकारी इनवेस्ट यू0पी0 एवं लखनऊ फिल्म टूरिज्म प्रा0 लि0 के मध्य एक एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित भी किया जा चुका है।

सचिव फिल्म बन्धु शिशिर ने बताया कि फिल्म स्टूडियों के बन जाने से उ0प्र0 के स्थानीय प्रतिभाओं एवं तकनीकी लोगों को रोजगार बड़े पैमाने पर मिलेंगे। सचिव फिल्म बन्धु ने लखनऊ फिल्म टूरिज्म प्रा0 लि0 के निदेशक को उ0प्र0 सरकार की ओर से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

लखनऊ फिल्म टूरिज्म प्रा0 लि0 के निदेशक श्री नितिन मिश्रा ने बताया कि फिल्म स्टूडियो लगभग 27 एकड़ में बन रहा है जो विगत 02 वर्षों में बनकर तैयार हो जायेगा। इसमें बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, जेल, स्कूल, अस्पताल, पुलिस स्टेशन, शूटिंग के लिये बंगला, मार्केट तथा अन्य आवश्यक सुविधायें और फिल्म शूटिंग में उपयोग होने वाले सभी सामग्री की उपलब्धता एवं स्टोर की व्यवस्था भी की जायेगी। फिल्म/सीरियल के लिये क्रोमा फ्लोर भी बनाये जायेंगे।

फिल्म क्रू, टेक्नीशियन आदि के रहने के लिये आवसीय सुविधा भी उपलब्ध होगी। उत्तर प्रदेश के फिल्म शूटिंग स्टूडियो से सबंधित सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित फिल्म शूटिंग स्टूडियो होगा।

Facebook Comments