Sunday 30th of August 2026 04:23:01 AM

Breaking News
  • रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • अमित ठाकरे की कैब ड्राइवरों को चेतावनी ,कहा मराठी नहीं बोली तो होगी पिटाई |
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 469 पहुचीं ,1400 से ज्यादा लोग लापता |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Jan 2023 6:37 PM |   976 views

राष्ट्रीय युवा उत्सव में महोबा के लोकगीत टीम को मिला स्वर्ण पदक

लखनऊ: – कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित पांच दिवसीय 26वें राष्ट्रीय युवा उत्सव-2023 में उत्तर प्रदेश को बड़ी सफलता मिली है। राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतियोगी विधाओं में महोबा कीे लोकगीत टीम को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) प्राप्त हुआ। साथ ही पुरस्कार के रूप में एक लाख 50 हजार रुपये का चेक भी टीम को प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं ने उत्तर प्रदेश का गौरव और सम्मान बढ़ाया है।

यह जानकारी अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण डा0 नवनीत सहगल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस वर्ष 26वें राष्ट्रीय युवा उत्सव-2023 का आयोजन 12 से 16 जनवरी, 2023 तक हुबली-धारवाड़, कर्नाटक में किया गया।

इसमें उत्तर प्रदेश के 80 सदस्यीय दल ने प्रतिभाग किया गया। भारत सरकार द्वारा निर्धारित कुल 02 विधाओं लोकगीत एवं लोकनृत्य में उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा सहभागिता की गई।

लोकगीत में महोबा जनपद के 09 कलाकारों  की टीम द्वारा राष्ट्रीय युवा उत्सव में हिस्सा लिया और राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) दिलाया।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि लोकगीत विधा में प्रतिभागी के रूप में महोबा की 06 महिला कलाकारों वर्षा रैकवार, संजना, स्नेहा अवस्थी, मीनल सोनी, कीर्तिका अनुरागी, एकता सिंह तोमर द्वारा महिला सशक्तिकरण का परिचय देते हुए ‘‘आल्हा गायन-सिरसागढ़ की लड़ाई’’ प्रस्तुत किया गया तथा 03 पुरूष कलाकारों-पवन कुमार (झांझ और मंजीरा), राधारमन (ढोलक) एवं जितेन्द्र (हारमोनियम) द्वारा वाद्य यंत्रों पर साथ दिया गया।

इस टीम के मार्गदर्शक महोबा के संगीत गायन विशेषज्ञ अबोध सोनी हैं। उन्होंने बताया कि प्रायः आल्हा लोकगीत का गायन पुरूष कलाकारों द्वारा किया जाता है। सम्पूर्ण भारत की सांस्कृतिक विरासत एवं विश्व में भारत की बढ़ती आर्थिक भागीदारी से परिचित कराने के लिए इस वर्ष पहली बार युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के मंगल दलों के सदस्यों में महिला कलाकारों को भी इस दल में सम्मिलित किया गया। 

Facebook Comments