Tuesday 3rd of March 2026 11:01:03 AM

Breaking News
  • चीन -पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन ,रूस से 5 और S-400 खरीदेगा भारत , बनेगा अभेद सुदर्शन चक्र |
  • दिल्ली में लखपति बेटी योजना लांच , मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं – ग्रेजुएशन पर मिलेंगे सवा लाख रूपये |
  • EPFO ने ब्याज दर 8.25 बरकरार रखा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Jan 2023 5:33 PM |   566 views

विवेकानंद संदेश यात्रा रथ का स्वागत कुशीनगर पूर्व विधायक रजनीकांत के नेतृत्व में किया जाएगा

 कुशीनगर – विवेकानंद संदेश यात्रा रथ की तैयारी को लेकर अंतिम रूप देने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक जिला संघचालक डॉ चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व एवं पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में डॉ अनिल सिन्हा के आवास पर हुई।

आज की बैठक में तय हुआ की कुशीनगर जनपद में प्रवेश करते ही यात्रा का स्वागत पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में किया जाएगा।सुकरौली नगर के स्वयंसेवक को यात्रा स्वागत नगर के मुख्य स्थानों पर किया जाएगा। उसके पश्चात यात्रा सायं 2 बजे हाटा पहुचेगी जहाँ हाटा नगर के स्वयंसेवकों द्वारा यात्रा का स्वागत और नगर में भ्रमण कराया जाएगा। सायं 3:00 बजे के लगभग यात्रा कुशीनगर पहुंचेगी।

यहां पर बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के प्राचार्य सिद्धार्थ पांडेय के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत  महापरिनिर्वाण द्वार पर किया जाएगा।यहाँ से यात्रा पैदल महापरिनिर्वाण मंदिर के पास पहुंचेगी जहां बौद्ध भिक्षुओं का द्वारा यात्रा का स्वागत होगा। उसके पश्चात यात्रा रामाभार स्तूप होते हुए दीवानी कचहरी पहुंचेगी।

यहां पर देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत होगा और वहां से यात्रा कसया नगर में भ्रमण करते हुए शहीद अमित चौक पहुचेगी।यहाँ पर यात्रा का स्वागत डॉ अनिल सिन्हा के नेतृत्व में किया जाएगा।

कसया बाजार में यात्रा का स्वागत समाजसेवियों एवं व्यवसायियों द्वारा क्रमशः आज़ाद चौक,सदर अस्पताल,चित्र तुली गली के पास और गाँधी चौक के पास किया जाएगा। शहीद अमित चौक से सायं 6:00 बजे यात्रा पडरौना हेतु रवाना हो जाएगी।

आज की बैठक में सह संयोजक डॉ निगम मौर्य,डॉ मनोज जैन, डॉ अमृतांशु कुमार शुक्ला, डॉ चंद्र प्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, राजू मद्धेशिया,डॉ रविशंकर प्रताप राव, राजीव नयन द्विवेदी, देवेंद्र प्रताप सिंह, राम नगीना समेत बड़ी संख्या में  लोग उपस्थित रहे।

Facebook Comments