Saturday 28th of November 2026 10:11:54 AM

Breaking News
  • अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी किया |
  • सरकार ने संसद की कार्यवाही फिर से शुरू करने का अनुरोध किया |
  • आईपीएस आलोक सिंह बने UPPCS के नए अध्यक्ष|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Jan 2023 6:09 PM |   729 views

किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानो से संवाद किया

वाराणसी -भा.कृ.अनु.प-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान,  वाराणसी में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का भ्रमण हुआ। इस भ्रमण में मंत्री ने संस्थान के विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े चयनित गांव के किसानों से बातचीत करते हुए, संस्थान से चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी ली।

किसानों ने संस्थान के द्वारा उनके गाँवों चलाए जा रहे परियोजनाओं से मिले बीजो, प्रशिक्षण, समय समय पर प्रक्षेत्र भ्रमण एवं संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि समस्यों का निदान की सराहना की तथा संस्थान से जुड़ने के बाद होने वाले लाभों के बारे में मंत्री को अवगत कराया। 

इसी क्रम में कृषि मंत्री ने शोध क्षेत्र का भी भ्रमण किया तथा गाजर, टमाटर, मिर्च, मटर, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, ग्राफ्टिंग तथा निक्रा के अंतर्गत विकसित तकनीकों जैसे कि गर्मी में उगाए जाने वाले टमाटर की किस्म काशी अद्भुत तथा ब्रिमाटो और पोमेटो की सराहना की एवं इसे किसानों तक जल्द से जल्द पहुंचाए जाने को भी कहा।

उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिकों के द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की तथा उनके द्वारा विकसित तकनीकों को अधिक से अधिक किसानों तथा जन-जन से जोड़ने के लिए भी प्रयास करने को कहा।

उन्होंने एफपीओ से आए प्रतिनिधियों को संस्थान के द्वारा विकसित तकनीकों के इस्तेमाल से अपने आय में वृद्धि के अवसर को तलाशने के लिए बताया। इसी दौरान मंत्री ने संस्थान में पौधरोपण का भी कार्य किया, तथा मशरूम यूनिट, मधुमक्खी इकाई, प्रसंस्करण इकाई इत्यादि का भ्रमण किया ।

इस दौरान संस्थान के निदेशक डा. तुषार कांति बेहेरा ने अतिथि महोदय का स्वागत करते हुए भारत में सब्जी उत्पादन बढ़ाने में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी की भूमिका से अवगत कराया।

उन्होने बताया विगत 20 वर्षों में संस्थान के द्वारा 100 से अधिक किस्में तथा सब्जी उत्पादन की तकनीकें विकसित किया गए है। एवं किसानों को प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण देकर उनकी आय में वृद्धि करने का प्रयास किया जा रहा है।

फसल उन्नयन संभाग के विभागाध्यक्ष डा.पीएम सिंह ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुये किसानों की आवश्यकता के अनुरूप शोध करने का आश्वासन दिया।

Facebook Comments