Thursday 16th of July 2026 01:35:54 AM

Breaking News
  • जिस जेन जी ने बनाया ,वही अब बालेन शाह के खिलाफ सडको पर उतरा ,नेपाल में बढ़ते प्रदर्शनों से सरकार पर संकट |
  • जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीमकोर्ट से फिर लगाई गुहार ,वकीलों ने दी अंदरूनी रक्तस्राव की दलील|
  • राम मन्दिर दान चोरी के बाद अब वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ाई गई चांदी पर सवाल ,कोर्ट ने मंगवाया पूरा रिकॉर्ड|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Jan 2023 6:09 PM |   526 views

विवेकानंद संदेश यात्रा 12 जनवरी 2023 को लखनऊ से प्रारंभ होगी-डॉ निगम

कुशीनगर-स्वामी विवेकानंद के “नर सेवा नारायण सेवा ” के भाव और  “मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण ” के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के ध्येय के साथ विवेकानंद केंद्र की स्थापना 7 जनवरी 1972 को विवेकानंद शिला स्मारक कन्याकुमारी पर भगवा ध्वज फहराकर की गई थी। इस वर्ष 7 जनवरी को विवेकानंद केंद्र की स्थापना के 50 वर्ष पूरे  हो रहे है।आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में जन -जन तक विवेकानंद के संदेशों को पहुंचाने के लिए विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी देशभर में विवेकानंद संदेश यात्रा निकाली जा रही है।उत्तर प्रदेश में यह संदेश यात्रा 12 जनवरी 2023 को लखनऊ से प्रारंभ होगी।

यात्रा प्रदेश भर के 25 जिलों में भ्रमण करते हुए लखनऊ में 22 जनवरी 2023 को पूर्ण होगी।यह जानकारी कुशीनगर में यात्रा के सहसंयोजक डॉ निगम मौर्य ने दी।

यह यात्रा कुशीनगर में 15 जनवरी 2023 को सायं 3:00 बजे पहुंचेगी। इस यात्रा का प्रबंधन और स्वागत करने के लिए कुशीनगर में एक स्वागत और प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। इसके संयोजक बुध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सिद्धार्थ पांडेय हैं। यात्रा की तैयारी और कार्यक्रम की रूपरेखा इत्यादि तय करने  को लेकर आज समिति के सदस्यों की  बैठक बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में की गई।

इसमें यात्रा की रूपरेखा, यात्रा के मार्ग, स्वागत के स्थान और यात्रा का स्वरूप इत्यादि तय किया गया। बैठक में निश्चय हुआ कि विवेकानंद जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कुशीनगर में तीन स्थानों पर विवेकानंद यात्रा के प्रवासियों का स्वागत किया जाएगा।

प्रथम स्वागत डॉ निगम मौर्य की देखरेख में बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर होगा दूसरा स्वागत डॉ रवि शंकर राव की देखरेख में कसया ओवर ब्रिज के पास होगा। यात्रा कसया बाजार होते हुए शहीद अमिय चौक के पास पहुंचेगी। वहां पर यात्रा का स्वागत डॉ अनिल सिन्हा के देखरेख में किया जाएगा। पुनः यहां से यात्रा रात्रि प्रवास हेतु पडरौना के लिए रवाना हो जाएगी।

आज की इस बैठक डॉ चंद्रशेखर सिंह, डॉ निगम मौर्य, डॉ सी बी सिंह, डॉ चंद्र प्रकाश सिंह, डॉ रविशंकर राव, अविनाश चंद्र मिश्र, राजेंद्र द्विवेदी, राम नगीना,श्रवण ,अमन  उपस्थित रहे।

बैठक में विवेकान्दन संदेश यात्रा से स्वयंसेवी संगठनों,समाजसेवियों,प्रबुद्धजनों ,शैक्षिक संस्थानों और गणमान्य लोगों को जोड़ने और व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु सहमति बनी।

Facebook Comments