Thursday 15th of October 2026 03:09:39 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Jan 2023 6:01 PM |   395 views

प्रशिक्षण में बालिकाओं को आत्मरक्षा के सिखाएं गये गुरु

बलरामपुर- मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज बलरामपुर में बालिकाओं हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं  जागरुकता कार्यक्रम का  आयोजन किया गया।  इस दौरान के0पी0 यादव प्राचार्य सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
 
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं कासंरक्षण,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य एवं विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। 
 
तत्पश्चात जिला क्रीड़ा अधिकारी के माध्यम से बालिकाओं कोे प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान ममता यादव थाना प्रभारी बलरामपुर द्वारा पुलिस सहायता हेल्पलाइन 1090, 112 के बारे में जानकारी दी गई। सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गयी।
 
कार्यक्रम में के0पी0 यादव प्राचार्य सिटी माण्टेसरी इण्टर काॅलेज, रागिनी मिश्रा, महिला कल्याण अधिकारी, राधिका मिश्रा जिला समन्वयक, प्रशिक्षक हिना खान, बच्चियां एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
Facebook Comments