Thursday 22nd of October 2026 02:24:34 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Dec 2022 5:56 PM |   589 views

प्राथमिक विद्यालय मद्दोभीख की तर्ज पर विकसित करें मॉडल स्कूल -डीएम

बलरामपुर -सभी विकास खंडों में प्राथमिक विद्यालयों को मॉडल स्कूल की तर्ज पर विकसित किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
 
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विकास खंडों में 10- 10  मॉडल विद्यालय विकसित किए जाएं। इन विद्यालयों में सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब, फर्नीचर की व्यवस्था, कक्षा में टाइल्स की व्यवस्था, बाला पेंटिंग सुविधाओं से लैस किया जाए।
 
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा रेहरा बाजार में प्राथमिक विद्यालय मद्दोभीख का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय मद्दोभीख में छात्रों के स्कूल तक आने के लिए स्कूल मिनी बस की व्यवस्था के साथ-साथ कॉन्वेंट स्कूल की तर्ज पर पढ़ाई हो रही है। 
 
डीएम ने कहा  की प्राथमिक विद्यालय मद्दोभीख की तर्ज पर मॉडल स्कूल विकसित किए जाए। इसके लिए कंपोजिट ग्रांट, ग्राम निधि एवं सीएसआर से फंड की व्यवस्था कराई जाएगी।
 
डीएम ने कहा कि विकास खंडों में 10- 10 मॉडल स्कूल विकसित करने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी स्कूलों का भ्रमण कर ले एवं वहां पर किन सुविधाओं की आवश्यकता है उसको चिन्हित करते हुए करवाई करें।
 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी, डीसी मनरेगा सूबेदार सिंह यादव, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Facebook Comments