Thursday 22nd of October 2026 02:56:42 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Dec 2022 6:00 PM |   538 views

कुष्ठ रोग से स्वस्थ हुए 21 व्यक्तियों को डीएम ने एचडीएल किट देकर किया सम्मानित

देवरिया-जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज स्वास्थ्य विभाग एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुष्ठ रोग उन्मूलन के तहत 21 रिलीज फ्रॉम ट्रीटमेंट (आरएफटी) व्यक्तियों को एलडीएल किट एवं कंबल देकर सम्मानित किया।
 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कुष्ठ रोग से पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके 21 लोगों को एलडीएल किट, कंबल का वितरण किया गया है। एलडीएल किट में उनकी रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने वाली सामग्री शामिल है। जिलाधिकारी ने कहा कि कुष्ठ रोग का ईलाज पूरी तरह संभव है।
 
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार कुष्ठ रोगियों की समुचित चिकित्सा एवं उनके पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। शीघ्र ही अन्य लोगों को भी एचडीएल किट उपलब्ध करायी जाएगी। एचडीएल किट में मोबाइल, प्लेट, हुक, नेलकटर, कैंची, जिपर, ग्लास होल्डर, सोप होल्डर, पेन, ग्लब्स तथा हाथ में लगाये जाने वाला यूनिवर्सल कफ शामिल हैं।
 
 जिन लोगों को एलडीएल किट का वितरण किया गया उनमें नथुनी, रमेश, रोहित, आशमा शेख़, गनेश प्रसाद, झब्बूल, घनश्याम, शंकर शर्मा, मुन्ना गुप्ता, तारा देवी, बबिता, राजपति शर्मा, प्रकाश शर्मा, नीशू सरदार, शिवपूजन, मुन्नी, बेबाकी देवी, रामनरेश, जीत बन्धन, कुंती, इंद्रदेव आदि शामिल हैं।
 
इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्णकांत राय, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अखिलेन्द्र शाही सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
Facebook Comments