Thursday 2nd of April 2026 03:47:36 PM

Breaking News
  • तृतीय विश्व युद्ध की आहट , ईरान ,अमेरिका इजराइल की जंग ने दुनिया को हिलाया ,ईरान से लड़ते -लड़ते नाटो से भी भीड़ बैठे ट्रंप |
  • उत्तर प्रदेश में अंडे पर एक्सपायरी डेट का नया नियम लागू|
  • उत्तर प्रदेश जनगणना का पहला चरण 22 मई से |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Dec 2022 7:11 PM |   351 views

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने वृद्धआश्रम में गर्म वस्त्र वितरित किया

देवरिया -आज वृद्ध आश्रम देवरिया में जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ,जिला समाज कल्याण पर्यवेक्षक  ,संतोष कुमार तिवारी , द्वारा वृद्ध आश्रम का निरीक्षण कर सुविधाओं के बारे में जायजा लिया गया।

वृद्धजनो से वार्ता- लाप कर  सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया वृद्धजनों द्वारा बताया गया कि सुबह नाश्ते में बटर ब्रेड, चाय मिला है मौके पर भोजन व्यवस्था में चने की दाल, आलू मटर गोभी की सब्जी चावल, रोटी, व सलाद की व्यवस्था थी । 

तत्पश्चात आश्रम में निवासरत 72 वृद्धजनों को गर्म वस्त्र वितरण कर आशीर्वाद लिया गया। गर्म वस्त्र पाकर वृद्धजन प्रसन्न रहे।

इस मौके पर वृद्ध आश्रम प्रबंधक विजय कुमार शुक्ला, अतुल कुमार, सुखसागर, नंदकुमार, कमलेश, लल्लन, प्रदीप, शेषनाथ, रश्मि, माला, मालती, नरेंद्र बहादुर, आदि कर्मचारी व वृद्धजन उपस्थित रहें। 

Facebook Comments